खेलों में किरतपुर के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
बिजनौर। परिषदीय विद्यालयों की नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई जिलास्तरीय बाल क्रीड़ा सांस्कृतिक प्रतियोगिता सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुई। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। दूसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ 50 मीटर दौड़ के साथ हुआ। ब्लॉक नहटौर की सुहानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ में रिजवान, 200 मीटर दौड़ में अमन, 400 मीटर दौड़ में शहबाज, 600 मीटर दौड़ में सोमदास, गोला फेंक में वैभव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्राथमिक वर्ग में लंबी कूद में लवी प्रथम रहा। कबड्डी में नूरपुर की टीम विजेता रही। व्यक्तिगत बालक-बालिका तथा ऑल ओवर चैंपियनशिप को देखते हुए किरतपुर ने अपना दबदबा कायम रखा। प्राइमरी बालक वर्ग की चैंपियनशिप किरतपुर के गुलबाज तथा बालिका वर्ग की चैंपियनशिप किरतपुर की ही शन्नो देवी के नाम रही। जूनियर स्तर बालक की व्यक्तिगत चैंपियनशिप नजीबाबाद के वैभव तथा बालिका वर्ग की चैंपियनशिप जलीलपुर की निशु के नाम रही। ऑल ओवर चैंपियनशिप में प्राथमिक वर्ग की चैंपियनशिप मोहम्मदपुर देवमल के नाम रही। किरतपुर द्वितीय स्थान पर रहा। जबकि जूनियर वर्ग की ऑल ओवर चैंपियनशिप किरतपुर के नाम रही।
छात्राओं ने योगासन का प्रदर्शन किया। सीडीओ केपी सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। समाजसेवी डॉ. सुमन चौधरी ने भी बच्चों को पुरस्कृत किया। बीएसए जयकरण यादव ने ऑफिशियल व समितियों में कार्य करने वाले शिक्षकों के एक दिन के अवकाश की घोषणा की। प्रतियोगिताओं में सभी ब्लॉक के व्यायाम शिक्षकों, खेल अनुदेशकों व समितियों के सदस्यों का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन गुलशन गुप्ता व शमीम ने किया। इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षक अरविंद अहलावत, रोशन लाल, अमित कुमार, रणवीर सिंह, संदीप चौधरी, प्रशांत राणा, नितिन कुमार, हेमेंद्र सिंह, पंकज विश्नोई, वंदना चौहान, अंशिका वैश्य, शुभम भटनागर, आदेशपाल, आनंदपाल, अमित कुमार, संजीव कुमार, आकाशदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।