किरतपुर। सरस्वती शिशु मंदिर में हुई शिशु मंदिरों की विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के बाल वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर किरतपुर और शिशु वर्ग में धामपुर का दबदबा रहा। शुभारंभ आरएसएस के विभाग प्रचारक अजय कुमार ने गोला फेंक कर किया। प्रतियोगिता में जिले के 17 विद्यालयों के 319 बच्चों ने भाग लिया।
बाल वर्ग में बालक की सौ मीटर फर्राटा दौड़ में स्योहारा का भास्कर, 200 और 600 मीटर में किरतपुर का शोएब, 400 मीटर में किरतपुर प्रथम रहे। लंबी कूद में किरतपुर का शोएब, ऊंची कूद में बिजनौर का पौरूष, गोलाफेंक में नगीना का आशाराम, बैडमिंटन में किरतपुर का आशुतोष, चक्का फेंक में बिजनौर का शुभम, खो खो और कबड्डी में किरतपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसी के बालिका वर्ग में सौ मीटर फर्राटा दौड़ में किरतपुर की अंशु पटेल, 200 व 400 मीटर में किरतपुर की सृष्टि, 600 मीटर में किरतपुर की आकांक्षा, लंबी व ऊंची कूद में किरतपुर की प्रिंसी, गोला फेंक में बिजनौर की अनु, बैडमिंटन में धामपुर की नेहा और चक्का फेंक में कालागढ़ की बरबछिंदर ने प्रथम स्थान पाया।
35 किग्रा भारवर्ग में किरतपुर के वरशिप, 38 किग्रा में बिजनौर के अभिषेक, 41 किग्रा में किरतपुर के अवनीश, 45 किग्रा में नगीना के हरमेश शर्मा, 49 किग्रा में किरतपुर के गजनफर, 55 किग्रा में नगीना के आयुष, 60 किग्रा में कालागढ़ के मनजिंदर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शिशु वर्ग की प्रतियोगिताओं के बालक वर्ग में सौ मीटर दौड़ धामपुर के शुभम, 200 व 400 मीटर में धामपुर के जबर सिंह, लंबी कूद में धामपुर के शुभम, ऊंची कूद में जबर, गोला फेंक में शुभम, बैडमिंटन में अफजलगढ़ के प्रशांत, खो खो में किरतपुर और कबड्डी में धामपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग में सौ मीटर दौड़ में अफजलगढ़ की आंचल, 200 मीटर में धामपुर की शीतल, 400 मीटर दौड़ व लंबी कूद में अफजलगढ़ की काजल, ऊंची कूद में हल्दौर की गीता, गोलाफेंक में नजीबाबाद की सुजाता, बैडमिंटन में धामपुर की लवी ने प्रथम स्थान पाया।
कुश्ती में 27 किग्रा भारवर्ग में अफजलगढ़ के निशित, 32 किग्रा में बिजनौर के हिमांशु, 35 किग्रा में धामपुर के सचिन, 38 किग्रा में चांदपुर के गौरव और 41 किग्रा में धामपुर के शिवम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उधर, नजीबाबाद मेें राष्ट्रीय रवा राजपूत मानव कल्याण सभा गांव शाहपुर में आयोजित की गई। सभा के अध्यक्ष धर्मपाल राजपूत, मंत्री सागर सिंह ने जनपद की प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए तीन अक्तूबर से तीन दिवसीय स्वजातीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित किए जाने की जानकारी दी।
रामोरूपपुर ने सुंदरपुर को हराया
बिजनौर। गांव रामोरूपपुर में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 20 से अधिक टीमों ने एंट्री कराई। शुभारंभ मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष बीके कश्यप ने किया। प्रतियोगिता के पहले मैच में रामोरूपपुर ने सुंदरपुर को 25-11 से हराया।
सालमाबाद ने जीता कबड्डी टूर्नामेंट
बिजनौर। गौसपुर में चल रहे कबड्डी टूर्नामेंट का बुधवार को समापन हो गया है। टूर्नामेंट के फाइनल में सालमाबाद की टीम ने बाजी मारी। गांव गौसपुर टोपरी में 13 सितंबर से कबड्डी टूर्नामेंट चल रहा था। इसमें गौसपुर, मोजीपुर, मोमिनपुर, गोपालपुर, गडाना, चौकपुरी, अगरी, रूकन्नापुर, बहादरपुर, गाजीपुर, बरूकी, पाडला, शेखपुरी समेत 127 टीमों ने भागीदारी की।
इनमें सालमाबाद, चौकपुरी और अगरी तीनों टीमें फाइनल में पहुंची। फाइनल टूर्नामेंट में सालमाबाद प्रथम, चौकपुरी की टीम द्वितीय और अगरी की टीम तृतीय रही। विजयी टीमों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
चांदपुर टीम का शानदार प्रदर्शन
चांदपुर। सरस्वती विद्या मंदिर, फरह (मथुरा) में विद्या भारती की ओर से 10 सितंबर से 13 सितंबर तक आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय (प. उप्र, ब्रजमंडल, उत्तराखंड) कबड्डी प्रतियोगिता में विद्या भारती की 18 टीमों ने भागीदारी की।
पीटीआई अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि कालेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर द्वितीय चैम्पियनशिप प्राप्त की। अभिषेक लांबा कप्तान, विशाल, रिषभ कुमार, उज्वल, सौरभ, गौरव, सुधांशु, सक्षम, अमरदीप, शुभम, मयंक, जसवंत सिंह रहे। प्रधानाचार्या महेशचंद्र त्यागी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।