फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुड़ाहेड़ी में छेड़छाड़ पर बवाल

Mon, 22 Feb 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदक में गांव खुड़ाहेड़ी में संत रविदास लीला मंचन के दौरान युवतियों से छेड़छाड़ को लेकर मारपीट और पथराव हो गया। इसमें एक युवती समेत 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया। सोमवार को पुलिस सुरक्षा में रविदास लीला का जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन



गांव में स्थित संत रविदास धर्मशाला में रविदास लीला का मंचन रविवार की रात में करीब आठ बजे से शुरू हुआ। गांववालों के मुताबिक दूसरे समुदाय के युवक मंचन देखने आई युवतियों के मुंह पर दूर से लेजर लाइट की रोशनी मारकर उन्हें परेशान करते हैं। रविवार को शाम के समय एक युवक आयोजन स्थल पर पहुंचा और एक ट्यूब लाइट को उतारने की कोशिश करने लगा।

 इस बात पर दूसरे समुदाय के युवकों में रोष फैल गया। उन्होंने युवक और उसके साथियों के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद देखते ही देखते दोनों समुदायों में पथराव हो गया।
विज्ञापन


इसमें नसीम, अब्दुल्ला, सद्दीक, गुलिस्तां, मुजाहिद और आसिफ,  दूसरे पक्ष के मोहित, ललित, रामनाथ और छोटू घायल हो गए। आरोप है कुछ मुस्लिमों ने अपने घर के कुछ सामान में आग लगा ली और रात में करीब 11 बजे पुलिस को फोन कर घर में हमला होने की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। एसओ मंडावर बीरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया।
एसओ बीरेश कुमार सोमवार को दिन भर गांव में डेरा डाले रहे             और पुलिस सुरक्षा में संत रविदास जुलूस निकलवाया। सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा ने भी घटना की जानकारी ली। सीओ सिटी के मुताबिक मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें