फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ूला नदी पुल के पिलर में दरार

Sun, 04 Sep 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
राजा का ताजपुर में कड़ूला नदी के पुल के पिलर में आई दरार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के राजा का ताजपुर में नूरपुर-स्योहारा मार्ग पर ताजपुर से एक किलोमीटर आगे बने कड़ूला नदी के पुल के एक पिलर में दरार आने पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने पुल को वाहनों के आवागमन के लिए बंद करा दिया है। पुल बंद के बाद पीडब्लूडी द्वारा वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था न कराने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


नूरपुर-स्योहारा मार्ग पर ताजपुर से एक किलोमीटर दूर कड़ूला नदी पर ब्रिटिश शासन में लोहे के गाडरों पर लकड़ी के तख्ते डालकर पुल बनाया गया था। सैकड़ों वर्ष पूर्व बना यह पुल अब जर्जर हो चुका है। पुल के एक पिलर में काफी चौड़ी दरार बन गई है। शुक्रवार को पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता योगेश पंवार, अवर अभियंता मुकेश जैन टीम के साथ पुल पर पहुंचे और पिलर में पड़ी दरार का निरीक्षण किया। 
पुल की हालत देखकर अधिशासी अभियंता ने इसे वाहनों की आवाजाही के लिए अयोग्य घोषित कर दिया और पुल पर आवागमन बंद कराने के निर्देश दिए।

अधिशासी अभियंता के आदेश पर पुल के दोनों ओर दीवार कराकर वाहनों को पुल से गुजरने से रोक दिया गया। उधर, वैकल्पिक मार्ग बनाए बिना ही पुल बंद कर दिए जाने से इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन मालिक तो जैसे-तैसे पुल      से ही गुजर रहे हैं, लेकिन इस मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट बस         और कार आदि ठाठ जट, मोरना का लंबा चक्कर काटकर नूरपुर पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन

इस संबंध में पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता का योगेश पंवार का कहना है कि शीघ्र ही नदी में वैकल्पिक मार्ग बना दिया जाएगा। इस पुल को बनाने के लिए शासन को स्टीमेट भेजा जाएगा और बजट मिलते ही पुल का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें