फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौड़िया वन रेंज में ट्रेेन से टकराया हाथी, दम तोड़ा

Sat, 20 Feb 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़िया/नजीबाबाद मे कौड़िया वन रेंज में एक व्यस्क नर हाथी की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर कौड़िया वन रेंज में जाफराबाद के कंपार्टमेंट दो में एक हाथी के मृत पड़े होने की सूचना मिली। डीएफओ पीके राघव ने बताया के निर्देश पर वन रेंजर डीके गोयल, डिप्टी रेंजर शीशपाल सिंह, वन दरोगा कोमल सिंह सहित वन विभाग के कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचे।

लगभग 15 वर्ष उम्र के नर हाथी के बैक साइड में चोट के निशान और पिछला पांव चोटिल होने से वन विभाग के अधिकारियों को हाथी के ट्रेन की चपेट में आकर घायल होने और बाद में उसकी मृत्यु होने का अनुमान है। वन विभाग ने हाथी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


मृतक हाथी के दोनों दांत सुरक्षित मिलने से वन विभाग ने राहत की सांस ली। पशु चिकित्साधिकारी नगीना, नजीबाबाद और बिजनौर की टीम ने हाथी का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग ने हाथी को कौड़िया वन रेंज में ही जेसीबी से गड्डा खुदवाकर दफन कर दिया।

गुलदार का शव मिला
अफजलगढ़ में गांव हिदायतपुर चौहड़वाला के जंगल में चार वर्षीय मादा गुलदार का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।  डिप्टी रेंजर नगीना नजाकत हुसैन का कहना है कि गुलदारों की आपसी लड़ाई में मादा गुलदार की जान जाने की आशंका है। मरने का स्पष्ट कारण पीएम रिपोर्ट में चलेगा।
विज्ञापन


 घटना को लेकर वन विभाग की टीम भी अपनी स्तर से गांव में जांच पड़ताल कर रही है।शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। मादा गुलदार की उम्र चार वर्षीय रही होगी।गुलदार का शव मिलने से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामवासी खेतों पर जान से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें