फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा स्कूलों में नामांकन अंतिम चरण में

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा स्कूलों में नामांकन अंतिम चरण में
विज्ञापन

बिजनौर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्रों के नामांकन अंतिम चरण में पहुंच गया है। स्कूलों में छात्राओं को भोजन, रहने आदि की सभी सुविधाएं नि:शुल्क है। प्रवेश लेने वाली छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ भी दिया जाएगा। इसकी तैयारी अभी से की जा रही है।
जिले में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की संख्या 14 है। इन स्कूलों में कक्षा छह में बालिकाओं के प्रवेश निशुल्क किए जाते हैं। स्कूलों में छात्राओं के रहने खाने-पीने पाठ्य पुस्तकों सभी सामग्री नि:शुल्क शासन की ओर से मुहैया कराई जाती है। एक जुलाई से स्कूलों में बालिकाओं के प्रवेश किए जा रहे हैं। कस्तूरबा स्कूलों में गरीब परिवारों की छात्राएं पढ़ती हैं। संकुल स्तर से छात्राओं का नामांकन इन स्कूलों में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाता रहा है। प्रतिवर्ष शासन की ओर से काफी सुविधाएं छात्राओं को उपलब्ध कराई जाती रही हैं। कस्तूरबा स्कूलों की छात्राओं को यूनिफॉर्म भी निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार छात्राओं के खातों में छात्रवृत्ति के तौर पर 1100 रुपये भी भेजे जाने की तैयारी बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से की जा रही है। कस्तूरबा स्कूलों की वार्डन को प्रवेश पूरा होने के साथ ही छात्राओं के खाते बैंकों में खुलवाने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि शासन से आने वाली धनराशि को उनके खातों में भेजा जा सके। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा मित्रलाल गौतम ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नामांकन का कार्य तेजी से चल रहा है। अब नामांकन अंतिम चरण में चल रहे हैं। 90 प्रतिशत बालिकाओं के प्रवेश पूरे हो चुके हैं। शत प्रतिशत प्रवेश होने के उपरांत ही छात्राओं के खातों में धनराशि भेजी जाएगी। इसकी तैयारी अभी से की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें