फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिकेय अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्तिकेय अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम
विज्ञापन

धामपुर। आरएसएम डिग्री कॉलेज राजनीति विज्ञान विभाग एमए फाइनल के छात्र कार्तिकेय मुद्गल ने भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन सितंबर 2019 में हुआ था, जिसका शीर्षक भारत के दैनिक जीवन में सरकार के विदेश नीति का प्रमाण था। जनपद बिजनौर सहित कई राज्यों के महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। छात्र की इस सफलता पर महाविद्यालय के अलावा परिजनों में खुशी की लहर है। आरएसएम डिग्री कॉलेज के विभागाध्यक्ष डाक्टर अमित सिंह ने बताया कि इंडियन कौंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर के बैनर तले इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। ये प्रतियोगिता अखिल भारतीय स्तर पर प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में गिनी जाती है। इतने बड़े स्तर की प्रतियोगिता में कार्तिकेय का प्रथम आना अपने में मायने रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें