फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल की गेंदबाजी के आगे बरुकी धराशायी

Wed, 25 Nov 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरूकी। अंबेडकर क्रिकेट क्लब पमड़ावली के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में पमड़ावली ने बरूकी को दो विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में बरूकी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बरूकी टीम ने मात्र 58 रन पर ऑल आउट हो गई।

बरूकी की ओर से भूरिया ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। पमड़ावली के कपिल कुमार की गेंदबाजी के आगे बरूकी की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।

कपिल ने 15 रन देकर पांच विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पमड़ावली की टीम ने निर्धारित ओवर में आठ विकेट खोकर 59 रन बनाकर मैच जीत लिया। पमड़ावली की ओर से नवीन ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। बरूकी की ओर से अंकुल ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।

पांच विकेट लेने वाले कपिल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। राहुल, हर्षवर्धन, मिथुन, बंटी, सचिन आदि का सहयोग रहा।

उत्तराखंड पुलिस ने अमरोहा क्लब को हराया
नजीबाबाद। सुशीला देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तराखंड पुलिस ने अमरोहा क्लब को पराजित किया।  उधर, अदब सिटी क्लब ने कोटद्वार स्टेडियम को हराया।
विज्ञापन


मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जा रहे टूर्नामेंट के लीग मैच में पहले टॉस जीतकर अमरोहा क्लब ने बल्लेबाजी की। टीम ने 18 ओवर में 92 रन बनाए। उत्तराखंड पुलिस के  गेंदबाज धनराज ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए उत्तराखंड पुलिस ने पांच विकेट खोकर विजयी लक्ष्य को पा लिया।

उत्तराखंड पुलिस के बल्लेबाज  रवि बिष्ट ने 25 रन बनाए। अंपायर अनिल व इमरान की देखरेख में खेले गए मैच  में नवाब, सलमान, अंकित, माजिद, तौसीफ आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


उधर, कोटद्वार  क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट में अदब सिटी क्लब ने 136 रन बनाए। कोटद्वार स्टेडियम की टीम 110 रन पर आउट हो गई। अदब सिटी क्लब के कप्तान बल्लेबाज जौहर ने 62 और जैद ने 42 रन बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें