फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों को गुजरना होगा जलभराव और गड्ढों से

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ियों को गुजरना होगा जलभराव और गड्ढों से
विज्ञापन

बिजनौर। कांवड़ यात्रा पर बिजनौर से होकर कई राज्यों के कांवड़िये गंगा जल लेने हरिद्वार जाते हैं। कांवड़ियों को गड्ढों व जलभराव में तब्दील सड़कों से होकर गुजरना पड़ेगा। दिल्ली-पौड़ी मार्ग की हालत तो खस्ता है ही, मंडावर मार्ग की हालत भी बेहद खराब है। कांवड़ यात्रा को देख कोई इन मार्गों पर ध्यान नहीं दे रहा है।
25 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर समेत कई जिलों के भोले के भक्त कांवड़ में गंगा जल लेने के लिए बिजनौर जाते हैं। पैदल कांवड़ में गंगा जल लेकर मुजफ्फरनगर के रास्ते से जाते हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान बिजनौर में भी कांवड़ियों के वाहनों का रैला लगा रहता है। दिल्ली-पौड़ी मार्ग से होकर ये बिजनौर आते हैं। दिल्ली-पौड़ी मार्ग तो बिजनौर से मीरापुर तक गड्ढों में तब्दील हुआ पड़ा है। सड़क में जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। बिजनौर से कांवड़िये मंडावर मार्ग से होकर हरिद्वार जाते हैं। इस मार्ग की भी कई जगह हालत बेहद खस्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नांगलसोती-चंदक मार्ग पर गांव कामराजपुर के सामने सड़क पर जलभराव होने के कारण लोगों को मार्ग से निकलने में दिक्कत उठानी पड़ रही है। सड़क के दोनों ओर नाला नहीं बनने से सड़क पर जलभराव व कीचड़ रहती है। ग्राम प्रधान तस्लीमा, मो. अहमद अंसारी, हसीनुद्दीन, रियाज अंसारी समेत तमाम लोगों ने इस समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाई पर कोई सुनवाई नहीं हुई। ये ही हाल गांव हरचंदपुर के सामने का है। सड़क बनाने की जगह मुख्य मार्ग पर 40 मीटर खड़ंजा लगाकर उस पर मिट्टी डाल दी गई। नाला नहीं होने से घरों का पानी सड़क पर जमा रहता है। आए दिन हादसे होते रहते हैं, पर कोई इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। श्रावण मास में कांवड़िये इन मार्ग से गुजरने में भारी कठिनाई उठानी पड़ेगी। प्रशासन भी अब तक कोई ध्यान नहीं दे रहा है। अभी तक दिल्ली पौड़ी मार्ग के गड्ढे भी नहीं भरवाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें