फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट में कांठ की टीम ने जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
स्योहारा में जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता कांठ की टीम को सम्मानित करते अतिथिगण। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
क्रिकेट टूर्नामेंट में कांठ की टीम ने जीती ट्रॉफी
विज्ञापन

स्योहारा (बिजनौर)। स्योहारा में आयोजित पांच दिवसीय जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कांठ की टीम ने स्योहारा रब्बानी क्लब की टीम को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच रोहित और मैन ऑफ द सीरीज मोहम्मद अली रहे।
विज्ञापन

पांच दिवसीय जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल प्रतिभा का परिचय दिया। बुधवार को आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में स्योहारा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कांठ की टीम को 143 रनों का लक्ष्य दिया। कांठ की टीम ने स्योहारा की टीम को पांच विकेट से हराकर सीरीज का कब्जा कर लिया। मुख्य अतिथि नूरपुर क्षेत्र के विधायक हाजी नईम उल हसन ने विजेता टीम के खिलाड़ियों का सम्मानित किया। कांठ टीम के कप्तान मोहम्मद दिलशाद, रोहित, शाहफेहद, जितेंद्र, वसीम, विकास, अज्जू को ट्राफी और पुरस्कार वितरित किए। विशिष्ट अतिथि गन्ना समिति के विशेष सचिव नरेश कुमार ने स्योहारा रब्बानी क्रिकेट क्लब के कप्तान असद शम्स, मोहम्मद अली, महताब आलम, मोहम्मद असलम, फैजी गोलू, अदील, मरगूब, शक़ील, जफ़र को रनर ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। युवा समाजसेवी असजद चौधरी ने मैन ऑफ द मैच रोहित तथा मैन ऑफ सीरीज मोहम्मद अली को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट में नजम सिद्दीक़ी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें