फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 1500 मीटर दौड़ में कमलदीप ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । नेहरू स्टेडियम में चल रही 67 वीं जनपदीय क्रीड़ा एवं शैक्षिक समारोह की खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन जनपद के एथलीटों ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता 1500 मीटर सीनियर बालक वर्ग में आरजेपी के छात्र कमल दीप प्रथम, एमक्यू स्योहारा से सुहैल खान द्वितीय, सार्वजनिक इंटर कॉलेज फीना से नितिन कुमार ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

1500 बालिका जूनियर वर्ग में श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज जलीलपुर से सागरिका प्रथम, जीआईसी मानकुआ से रोशनी द्वितीय, डीजेआईसी हीमपुर दीपा से मंजीता ने तृतीय स्थान पाया। सब जूनियर बालक वर्ग चक्का फेंक में गुरु नानक इंटर कॉलेज शेखपुरा चौहड़ से गौरव कुमार प्रथम, जूनियर बालक वर्ग चक्का फेंक में हेजलमून चांदपुर का छात्र अर्पित देवल प्रथम, 200 मीटर जूनियर बालक वर्ग में चौधरी बलदेव सिंह इंटर कालेज से मौ बिलाल प्रथम रहे। 200 मीटर सब जूनियर में आरजेपी से लव चौधरी प्रथम, 200 मीटर जूनियर बालिका वर्ग सीएनएस में तनु प्रथम रहीं।
200 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में आर्य वैदिक कन्या इंटर कॉलेज बिजनौर से हिमानी प्रथम रही। लंबी कूद जूनियर बालिका वर्ग में डॉ फकीरचंद इंटर कॉलेज हल्दौर से दिव्यांशी गंधर्व ने प्रथम, जीआईसी मानकुआ से कौशल ने द्वितीय सीसीएसएचएस फतेहपुर से अनु ने तृतीय स्थान पाया। बाद में प्रतियोगिता के आयोजक, डीआईओएस रामाज्ञा कुमार एवं संयोजक कैप्टन बिशन लाल, संयोजिका निर्मला शर्मा, डॉ. निशांत यादव, सुभाष चन्द्र ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सुधांशु वत्स, चंद्रहास सिंह, तेजपाल सिंह, दीपक चौहान, विनित कुमार गहलोत, विरेन्द्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें