फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अकाल मृत्यु का योग बताकर ठगी करने वाले ‘कालनेमि’ गिरफ्तार

विज्ञापन
बिजनौर में पकड़े गए मौत का भय दिखाकर ठगी करने वाले आरोपी। संवाद
विज्ञापन
- हरिद्वार के रहने वाले हैं नागा साधु वेशधारी दोनों आरोपी, नजीबाबाद बाईपास पर दिया था वारदात को अंजाम
विज्ञापन

- उत्तराखंड निवासी कार सवार दंपती से उतरवा लिए थे मंगलसूत्र और अंगूठी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अकाल मृत्यु का योग बताकर ठगी करने वाले दो ‘कालनेमी’ पुलिस ने दबोच लिए हैं। नागा साधु वेशधारी आरोपियों ने नजीबाबाद बाईपास पर उत्तराखंड के रहने वाले दंपती से मंगलसूत्र, चेन और अंगूठी ठग ली थी। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
एसपी केके विश्नोई ने बताया कि पौड़ी गढ़वाल निवासी केशव भट्ट पत्नी के संग 28 अगस्त को कोटद्वार की ओर जा रहे थे। नजीबाबाद बाईपास पर नागा साधु वेशधारी दो लोगों ने उनकी कार को रुकवाया और पानी मांगा। पानी के बाद चार दिन से भूखा होने की बात कहते हुए सौ रुपये की डिमांड रखी। सौ रुपये भी दे दिए तो उन्हें लौटाकर जल्द ही मौत हो जाएगी, कहते हुए डराया। जिससे पति-पत्नी डर गए। इसके बाद आरोपी ने सोने की चेन, मंगलसूत्र और अंगूठी भी ठग ली। बाद में नागा वेशधारी आरोपी ने चीखते-चिल्लाते हुए उनकी कार पर पत्थर भी फेंके।
विज्ञापन

ठगी की यह पूरी वारदात कार में लगे डैश कैमरे में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस ने एक एप के जरिये आरोपियों का फोटो मिलान किया। साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जांच-पड़ताल के बाद आरोपियों की पहचान जहांगीर और गुरविंदर निवासी घोसीपुरा सपेरा बस्ती थाना पथरी हरिद्वार के रूप में हुई। नजीबाबाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए इनके पास से सोने की एक चेन, मंगलसूत्र और दो अंगूठी बरामद की हैं। बरामद एक अंगूठी नगीना के पास फरवरी में की गई वारदात की है। फरवरी में हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे पर भी आरोपियों ने इसी तरह से एक परिवार से ठगी की थी। विवेचक अमित कुमार ने बताया कि अभी दो और आरोपियों की गिरफ्तारी होना बाकी है। उन्होंने नगीना क्षेत्र के घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

गैंगस्टर की भी होगी कार्रवाई साधु के वेश में मौत का भय दिखाकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पकड़ा गया है, इनके पूरे गिरोह की कुंडली खंगाली जाएगी। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। उधर, पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपियों की बस्ती के तमाम लोग ठगी करने का करते हैं।

बिजनौर में पकड़े गए मौत का भय दिखाकर ठगी करने वाले आरोपी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें