फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पर्यटन खुले तो होगा कालागढ़ क्षेत्र का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कालागढ़। जनपद बिजनौर की उत्तरी सीमा और उत्तराखंड राज्य के पौड़ी जनपद की दक्षिणी सीमा की जनता विकास की बाट जोह रही है। अंग्रेजी शासन काल से ही विकास नहीं हो पाने से कालागढ़ क्षेत्र की पहचान पिछड़े इलाके के रूप में होती है। अपार संभावनाएं होने के बावजूद भी पर्यटन से अछूता है। इस क्षेत्र का विकास पर्यटन खुलने से हो सकता है।

कालागढ़ क्षेत्र में रामगंगा बांध परियोजना, कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान और रामगंगा नदी के खादर इलाके में पर्यटन की की सभी सुविधाएं मौजूद हैं। उत्तर प्रदेश के अमानगढ़ टाइगर रिजर्व व साहूवाला वनक्षेत्र के बीच रामगंगा नदी के खादर में पैराग्लाईडिंग, राफ्टिंग की शुरूआत बिजनौर प्रशासन ने की तो बड़ी संख्या में लोगों को मौसमी रोजगार मिलने लगा।
विज्ञापन

नागरिकों का कहना है कि रामगंगा बांध, सैडिल बांध, कालागढ़ से कार्बेट नेशनल पार्क के झिरना पर्यटन जोन व कालागढ़ टाइगर रिजर्व के गेटों से पूर्व के समान पर्यटन शुरू किया जाए तो क्षेत्र पर्यटन के साथ साथ दोनों राज्यों के राजस्व के लाभकारी होगा।

वन विभाग के अधिकारियों से की गई मांग
कालागढ़ की भाजपा मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी चौधरी, योगेश कुमार सैनी का कहना है कि कालागढ़ के विकास के लिए अनेक बार वन विभाग के अधिकारियों से कालागढ़ से पर्यटन खाेले जाने की मांग की गई है। क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री से प्रतिनिधि मंडल शीघ्र मिलेगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत से भेजा जाएगा प्रस्ताव
इस्लामनगर पंचायत के प्रधान चौधरी गीतेन्द्र सिंह का कहना है कि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के लिए पर्यटन विकास के लिए प्रस्ताव बिजनौर के अधिकारियों को भेजा जाएगा।

राम प्रकाश।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें