फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हाथी वाले तालाब के सुंदरीकरण का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास विभाग की ओर से एक साल पहले धामपुर चीनी मिल भेजा गया था प्रस्ताव
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। विकास विभाग की ओर से एक साल पहले धामपुर चीनी मिल को मुरादाबाद मार्ग स्थित हाथी वाले तालाब के सुंदरीकरण कराने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। मगर, अभी तक कुछ नहीं हुआ। इससे विकास विभाग के अधिकारी खफा हैं। अधिकारियों का कहना है कि तालाब का सुंदरीकरण हो जाता तो मॉर्निंगवाॅक करने वालों को बड़ा लाभ मिलता।
सरकार की ओर से गांवों को स्वच्छ रखने के लिए, प्राकृतिक वातावरण को और बेहतर बनाने के लिए तालाबों का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। धामपुर ब्लॉक में करीब 30 से अधिक तालाबों का सुंदरीकरण हुआ। इसी परिप्रेक्ष्य में मुरादाबाद मार्ग स्थित नौरंगाबाद पंचायत में शामिल हाथी वाले तालाब के सुंदरीकरण कराने को चीनी मिल को प्रस्ताव भेजा गया था। लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान का कहना है कि यदि तालाब के सुंदरीकरण का कार्य समय से हो जाता तो लोगों को लाभ मिलता। ऐसा न होने विकास विभाग के अधिकारी और जनप्रतिनिधि खफा हैं। उधर, चीनी मिल के जीएम प्रशासन विजय कुमार गुप्ता का कहना है कि वह किसी जरूरी कार्य से बाहर है। आने के बाद ही कुछ कह पाना संभव होगा।




कई हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला है हाथी वाला तालाब



अभिलेखों के अनुसार मुरादाबाद रोड पर स्थित हाथी वाले तालाब का क्षेत्रफल कई हेक्टेयर में फैला है। आसपास के लोगों द्वारा तालाब में कूड़ा डाल डालकर इसकी सुंदरता को खराब किया जा रहा है। मुरादाबाद मार्ग की रौनक भी बदरूप हो रही है।




डीएम से फिर करेंगे सिफारिश

ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान ने बताया कि चीनी मिल को एक और पत्र लिखा गया है। जल्द ही कवायद शुरू नहीं हुई तो वह इस मामले को लेकर मुख्य विकास अधिकारी और जिला अधिकारी को भी पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन



महारानी कुंवरि फूल कुमारी का हाथी करता था स्नान

रानी फूल कुंंवरि फूल कुमारी साहिबा का हाथी इस तालाब में स्नान करता था। इसी वजह से तालाब का नाम हाथी वाला तालाब पड़ा। यह पर्यटन की दृष्टि से भी बहुत अच्छा हो सकता है। सरकार को इस तालाब का आधुनिक तरीके से सुंदरीकरण कराना चाहिए। इससे इस तालाब की उपयोगिता और बढ़ सके और यहां पर पर्यटक भ्रमण कर सुंदरीकरण का लुफ्त उठा सके।

राम प्रकाश।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें