खिताब के लिए भिड़ेंगे कबड्डी खिलाड़ी
बिजनौर। बिजनौर में तीन से पांच जनवरी तक ऑल इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता नूरपुर रोड स्थित इंटरनेशनल शारदा जोन कल्याण कबड्डी अकादमी धर्मपुरा में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के कई खिलाड़ी शामिल होंगे।
आयोजन समिति अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में रेड आर्मी, उत्तर रेलवे, एयर फोर्स, मध्य रेलवे, आयकर, नेवी, गुजरात साईं अकादमी की राष्ट्रीय टीमों द्वारा भाग लिया जाएगा। प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 75 हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार 51 हजार रुपये व चतुर्थ पुरस्कार 25 हजार रुपये का दिया जाएगा। प्रतियोगिता के बेस्ट रेडर ब बेस्ट डिफेंडर को भी सम्मानित किया जाएगा। बताया कि प्रतियोगिता मेट ओर होगी। इस संबंध में आयोजन समिति की एक बैठक अकादमी में हुई। समिति सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गईं। बैठक में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी, जिला कबड्डी संघ संरक्षक कुशलपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, सुधीर कुमार, सूरज सिंह, रवि लांबा, योगेन्द्रपाल सिंह योगी, मनोज कुमार, विजयपाल राणा, समरपाल सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।