फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री मृत्युजंय महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को पहुंचे जूनापीठाधीश्वर

विज्ञापन
बिजनौर में श्री मृत्युंजय महादेव मंदिर में संत कुटीर का फीता काटकर शुभारंभ करते स्वामी अवधेशानं - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
श्री मृत्युंजय महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को पहुंचे जूना पीठाधीश्वर
विज्ञापन

बिजनौर। श्री मृत्युंजय महादेव मंदिर में देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के लिए जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज बृहस्पतिवार को बिजनौर पहुंचे। श्री हरिहर नगर पुलिस चौकी पर उनका अभिनंदन और स्वागत किया गया। महामंडेलश्वर ने मंदिर में संत कुटीर का उद्घाटन भी किया।
बृहस्पतिवार की शाम जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज के जनपद में आगमन पर मंडावर थाने की श्री हरिहर नगर पुलिस चौकी पर अभिनंदन किया गया। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह और एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने हरिहर नगर पुलिस चौकी पर पीठाधीश्वर का स्वागत किया। श्री हरिहर नगर नाम दिए जाने पर महामंडलेश्वर ने हर्ष जाहिर किया। पीठाधीश्वर ने अफसरों और पुलिसकर्मियों अध्यात्म के रास्ते पर चलने की सीख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलकित अस्पताल में श्री मृत्युंजय महादेव मंदिर पहुंचे। जहां मंदिर प्रांगण में संत कुटीर का उद्घाटन फीता काटकर किया। शनिवार को देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा भी करेंगे। फिलहाल मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान चल रहे हैं। शनिवार को ही बिजनौर बैराज पर बनाई गई गंगा भागीरथ पुलिस चौकी का उद्घाटन भी जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें