फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मकानों से लाखों रुपये के आभूषण, नगदी चोरी

विज्ञापन
बिजनौर के कस्बा झालू में मोहल्ला मौलवियान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
तीन मकानों से लाखों रुपये के आभूषण, नगदी चोरी
विज्ञापन

झालू। चोरों ने तीन घरों से लाखों रुपये के आभूषण और नगदी चोरी कर ली। एक ही रात में तीन घरों में चोरी से लोगों में रोष है।
मोहल्ला मौलवियान में मोहम्मद छिद्दन अपने परिवार के साथ अपने घर मे सोए थे। जब सुबह चार बजे उनकी नींद खुली तो उन्होंने अपने घर की लाइट को खुला पाया। उन्होंने दूसरे कमरे में जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और संदूक खुला हुआ था। मोहम्मद छिद्दन के मुताबिक चोरों ने लगभग पांच तोले सोने के आभूषण व लगभग पांच हजार की नगदी चोरी कर ली।
विज्ञापन

इसी मोहल्ले में कुछ ही दूरी पर स्थित नफीस राइन के यहां भी चोरों ने वारदात की। नफीस के बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। सुबह लगभग पांच बजे जब वह जागे तो उनके घर का दरवाजा खुला पड़ा था। जब उठकर देखा तो आंगन में सामान बिखरा पड़ा था। नफीस के मुताबिक चोरों ने 12 हजार की नगदी व दो तोले के आभूषण चोरी हो गए हैं। तीसरी चोरी मोहल्ला कानूनगोयान निवासी इंतजार अहमद के घर हुई। यहां से भी चोर हजारों रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। एक रात में ही तीन घरों में चोरी होने से लोगों में रोष व्याप्त है। पीड़ितों ने झालू चौकी पहुंचकर मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें