रास्ते से अतिक्रमण हटवाया
बढ़ापुर। ग्राम सरदारपुर छायली में कुछ लोगों के गांव के रास्तों पर कूड़ा-कचरा डालकर अतिक्रमण करने की शिकायत पर बृहस्पतिवार को गांव पहुंची राजस्व व पुलिस टीम ने जेसीबी की सहायता से ग्रामवासियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाया। लोगों को भविष्य में सरकारी भूमि व रास्तों पर अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। टीम में हल्का लेखपाल विपिन कुमार, कस्बा चौकी प्रभारी एसआई जीत सिंह आदि शामिल रहे।