फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की लत में बेच दिए गहने

Mon, 12 Dec 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के कासमपुरगढ़ी और सीरवासुचंद की महिलाओं ने कच्ची शराब की बिक्री के विरोध में पुलिस-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।  महिलाओं ने डीएम से गांव में बिक रही शराब पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि शराब बंद नहीं होती है तो उन्हें अधिकारियों के दफ्तरों का घेराव करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।  
विज्ञापन

रविवार को महिलाओं ने पुलिस ा-प्रशासन पर शराब विक्रेताओं को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि गांव में सवेरा होते ही कच्ची शराब की खुलेआम बिक्री शुरू हो जाती है। रातभर शराबी शराब पीकर इधर उधर घूमते फिरते रहते हैं। शराबी महिलाओं व युवतियों पर छींटाकशी करते हैं। आए दिन थानों में इन शिकायतों का अंबार लगा रहता है। इसके बावजूद पुलिस व आबकारी विभाग की आंख नहीं खुल रही है। पढ़ने की उम्र में किशोर शराब के धंधे में लिप्त हो गए हैं।  परिवारों के सदस्य शराब के चक्कर में घरों के गहने तक बेचने लगे हैं। नोटबंदी के बाद परिवारों पर मजदूरी के सिवाय घर चलाने का कोई चारा नहीं रहा है। इन सब पर शराब की खुलेआम बिक्री भारी पड़ रही है। परिवार आर्थिक तंगी से जूझने लगे हैं। उन्होंने डीएम से गांव में बिक रही शराब को बंद कराने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में उषा देवी, छोटी देवी, सूरज कला, संतोष देवी, रामवती, मिथलेश, ओमवती, अतरो देवी,  भूरिया देवी रहीं। उधर, इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा का कहना है कि जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें