फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का तार गिरने से किशोर की मौत

Mon, 12 Dec 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर जिल के ग्राम युसूफा में खेत में करंट से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से झुलस गया। किशोर के परिजन विद्युत निगम के अधिकारियों से मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। 
विज्ञापन

गांव युसूफा निवासी जहीर अहमद के पुत्र आसिफ (17 वर्ष) एवं नासिर रविवार शाम अपने खेत में गन्ना छीलने गए थे। इस दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन से तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया। इससे आसिफ की मौके पर ही मौत हो गई। नासिर भी झुलस गया। मौके पर काम कर रहे लोग दौड़कर पहुंचे तथा बिजली घर पर घटना की सूचना देकर सप्लाई बंद कराई। उधर, घटना के विरोध में परिजन मुआवजे की मांग को लेकर बिजली अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की, इस पर पुलिस ने परिजनों को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें