फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागूवाला में अवैध कब्जे पर चली जेसीबी

विज्ञापन
भागूवाला में न्यायालय के आदेश पर अवैध कब्जा हटाती जेसीबी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
भागूवाला में अवैध कब्जे पर चली जेसीबी
विज्ञापन

भागूवाला/नजीबाबाद। पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से भागूवाला में विधवा का छप्पर आदि गिराने को लेकर महिलाओं ने तहसील में धरना दिया। महिलाओं ने मंडावली पुलिस पर भू-माफिया से हमसाज होकर स्टे के बावजूद उनका घर उजाड़ने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मोहल्ला रम्पुरा निवासी विधवा गुलिस्ता के नेतृत्व में बुधवार को महिलाओं ने तहसील परिसर में धरना दिया। गुलिस्ता का आरोप था कि उसके पुरखों की भूमि भागूवाला में खसरा नंबर 489 में है। गांव का ही भू-माफिया नफीस उस पर पुलिस और प्रशासन से हमसाज होकर कब्जा करना चाहता है। गुलिस्ता का आरोप है कि संबंधित भूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन होने तथा एसडीएम द्वारा दोनों पक्षों को सुनने के लिए बुलाने के बावजूद नफीस ने मंडावली पुलिस, बंदोबस्त और राजस्व कर्मचारियों से हमसाज होकर उनका आशियाना बुधवार को जेसीबी से गिरा दिया। एसडीएम परमानंद झा ने बताया कि तीन पक्षों के बीच भूमि संबंधी विवाद वर्ष 2009 से चला आ रहा है। विवाद से संबंधित मुख्य दो पक्षों से संबंधित आरोप-प्रत्यारोप और स्टे आदि की स्थिति की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें