नजीबाबाद के जलालाबाद क्षेत्र में ई-रिक्शाओं से लगा जाम।
- फोटो : NAZIBABAD
ई-रिक्शाओं के बेतरतीब संचालन से लगा जाम
बिजनौर, जलालाबाद। ई-रिक्शा के बेतरतीब संचालन से जाम लगना आम बात हो गई है। ई-रिक्शा के जमावड़े ने जलालाबाद फ्लाईओवर क्षेत्र में जाम लगा दिया। जाम के कारण बिजनौर और नजीबाबाद दिशा को आने-जाने वाले वाहन जाम में काफी समय फंसे रहे।
जलालाबाद क्षेत्र में जलालाबाद फ्लाईओवर के निकट साप्ताहिक बाजार लगाता है। ई-रिक्शा के बेतरतीब संचालन से फ्लाईओवर क्षेत्र में जाम लग गया। बिजनौर दिशा से नजीबाबाद और नजीबाबाद दिशा से बिजनौर को आवागमन करने वाले वाहनों की काफी दूर तक लंबी कतर लग गई। राहगीरों को काफी समय तक जाम से जूझना पड़ा। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि साप्ताहिक बाजार संचालित तो किया जा रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से साप्ताहिक बाजार में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे ई-रिक्शाएं बेतरतीब आवागमन करते हैं।