फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढायुक्त हाईवे पर लगा जाम

विज्ञापन
नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर लगा जाम। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
गड्ढायुक्त हाईवे पर लगा जाम
विज्ञापन

नजीबाबाद। नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर एक वाहन के खराब होने से गड्ढायुक्त मार्ग पर जाम लग गया। लंबी दूरी के वाहन दो घंटे तक जाम में फंसे रहे।
मेरठ-पौड़ी मार्ग से जुड़े नजीबाबाद-कोटद्वार हाईवे पर प्रात: लगभग नौ बजे एक ट्रक अचानक गांव मथुरापुरमोर क्षेत्र में हाईवे पर गड्ढे के निकट खराब हो गया। कुछ ही देर में हाईवे के गड्ढायुक्त मार्ग से निकलते हुए जाम लग गया। जाम में लंबी दूरी के वाहन फंसने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी समय तक जाम लगने से दैनिक यात्री भी परेशान रहे। हाईवे पर जाम लगने और लगभग डेढ़ से दो किमी तक वाहनों के जाम में फंसे होने पर जाफराबाद चौकी की पुलिस जाम स्थल पर पहुंची। चौकी प्रभारी राजीव मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम को जाम खुलवाने में मशक्कत करनी पड़ी। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने भी लंबी दूरी के वाहनों को जाम से निकलवाने में मदद की। करीब दो घंटे बाद जाम खुलने से लंबी दूरी के यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हैं। एनएचएआई मेरठ के अंतर्गत आने वाले मार्ग के गड्ढे भरवाने के लिए काफी समय से राहगीर और क्षेत्रवासी मांग उठा रहे हैं। आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री से पीएमओ कार्यालय तक मार्ग को गड्ढामुक्त कराने की आवाज उठाई गई, लेकिन एनएचएआई ने कुछ समय पूर्व हाईवे को गड्ढामुक्त करने की हवाई रिपोर्ट पीएमओ कार्यालय को भेज दी। पीएमओ कार्यालय ने भ्रामक रिपोर्ट भेजने को गंभीरता से लेते हुए एनएचएआई से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें