फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालाबाद में उपद्रवी चिह्नित, एसआईटी ने चस्पा किए पोस्टर

विज्ञापन
जलालाबाद में एसआईटी द्वारा चस्पा पोस्टर को देखते क्षेत्रवासी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
जलालाबाद में उपद्रवी चिह्नित, एसआईटी ने चस्पा किए पोस्टर
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद(बिजनौर)। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जलालाबाद में हुए प्रदर्शन और पथराव की घटना में एसआईटी ने 24 उपद्रवी चिह्नित कर पोस्टर चस्पा किए हैं। पोस्टर चस्पा करते ही जलालाबाद में हड़कंप मच गया।
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जलालाबाद में 20 दिसंबर को दो बार विरोध प्रदर्शन हुए थे। घटना की जांच एसआईटी को सौंपी गई थी। एसआईटी प्रभारी हरिनाथ सिंह की टीम ने प्रदर्शन की वीडियोग्राफी के आधार पर 24 लोगों को चिह्नित कर पोस्टर जारी किया है। एसआईटी प्रभारी ने शुक्रवार को दोपहर बाद जलालाबाद क्षेत्र में जगह-जगह पोस्टर चस्पा किए। पोस्टर चस्पा करने की एसआईटी कार्रवाई से जलालाबाद में हड़कंप मच गया। एसआईटी प्रभारी हरिनाथ सिंह ने बताया कि घटना में शामिल और लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। नजीबाबाद पुलिस घटना के संबंध में 13 लोगों को पहले ही जेल भेज चुकी है। उल्लेखनीय है कि 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद एसडीएम की मौजूदगी में मेन मार्केट में एक मकान की छत से महिलाओं ने पथराव किया था। दो घंटे बाद ही जलालाबाद के फ्लाईओवर-पंचायत घर क्षेत्र में भीड़ ने दोबारा पथराव किया। प्रदर्शनकारियों के उग्र होने पर पुलिस को लाठीचार्ज के साथ रबड़ की गोलियां दागनी पड़ीं थीं। पथराव घटना में पुलिस ने दो अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसमें करीब 300 अज्ञात लोगों के पथराव में शामिल होने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी और होंगे चिह्नित
जलालाबाद। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जलालाबाद में हुए प्रदर्शन में एसआईटी वीडियोग्राफी के आधार पर अभी और लोगों को चिह्नित करने में जुटी है। एसआईटी प्रभारी हरिनाथ सिंह ने जलालाबाद चौकी प्रभारी पवन कुमार और स्टाफ से घटना में शामिल चिह्नित किए गए लोगों के नाम व पते तलाशने में मदद की मांग की है ताकि गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा सके।

नजीबाबाद के जलालाबाद में पथराव करने वालों का पोस्टर चस्पा करते एसआईटी प्रभारी हरिनाथ।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें