बिना कार्रवाई के साथ ले गए शव
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। मृतक के परिवार वालों को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि घरेलू कलह के चलते जेई ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन बिना किसी कार्रवाई के ही शव को अपने साथ ले गए। एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि जेई ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
दोस्तों और सहकर्मियों से भी की बात
आत्महत्या करने से पहले जेई ने अपने घर ही बात नहीं की बल्कि विभाग के साथियों को भी फोन किया। वहीं दोस्तों से भी बात कर अपने पास बुलाया था। लेकिन, यह अहसास किसी दोस्त को नहीं हुआ कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। बार-बार दोस्तों से कह रहा था कि मैं अकेला हूं, आ जाओ बैठ कर बातें करेंगे।
इसी सप्ताह लड़की देखने जाना था
जेई के घरवाले उसकी शादी तय कर रहे थे। इसी सप्ताह लड़की को देखने के लिए जेई को हाथरस जाना था। परिवार वालों को भी इन खुशी के लम्हों का बेसब्री से इंतजार था लेकिन, वह तो नहीं गया और उसका शव पहुंचा। परिवार की सारी खुशियां मातम में बदल गई।