फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयप्रकाश अध्यक्ष और पंकज कटारिया बने महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश अध्यक्ष और पंकज कटारिया बने महामंत्री
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के वार्षिक जिला चुनाव में दावेदारों के बीच कड़ी टक्कर रही। चुनाव में जयप्रकाश सिंह पाल अध्यक्ष व पंकज कटारिया महामंत्री चुने गए हैं।
विज्ञापन

जिले की 1123 ग्राम पंचायतों में 2950 सफाई कर्मचारी हैं। आज विकास भवन में संघ का वार्षिक चुनाव हुआ। चुनाव में 2400 सफाई कर्मचारी शामिल हुए। संभल से आए धीरज पाल सिंह तथा हापुड़ से आए सुशील मौर्य चुनाव अधिकारी थे। गोपाल सिंह प्रदेश प्रचार मंत्री मौजूद रहे। अध्यक्ष पद के लिए अंबरीश कुमार, पंकज मलिक, दीपक चौटाला तथा जयप्रकाश सिंह पाल दावेदार थे। इनमें जयप्रकाश सिंह पाल 385 वोट से विजयी रहे। महामंत्री पद के लिए पंकज कटारिया, सुरेंद्र पाल सिंह व रामकिशन सिंह दावेदार थे। पंकज कटारिया मात्र 15 वोट से जीते। कोषाध्यक्ष पद के लिए नरेश कुमार, जाहिद अंसारी व संजीव कुमार दावेदार थे। नरेश कुमार 220 वोट से जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें