फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 को जैन समाज निकालेगा वर्चुअल महारैली

विज्ञापन
बिजनौर में जैन धर्मशाला में जैन धर्म की बैठक को संबोधित करते वक्ता। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
13 को जैन समाज निकालेगा वर्चुअल महारैली
विज्ञापन

बिजनौर। भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रताप कुमार जैन ने बताया तीर्थंकर भगवान महावीर के निर्वाण वर्ष पर पूरे देश में 13 दिसंबर को वर्चुअल महावीर संदेश महारैली का आयोजन होगा।
विज्ञापन

जैन धर्मशाला में हुई पत्रकार वार्ता में प्रताप कुमार जैन ने बताया सुबह साढ़े सात से नौ बजे तक होने वाली महारैली में एक लाख से अधिक व्यक्ति प्रतिभाग करेंगे। महारैली का फेसबुक, पारस चैनल, जिनवाणी चैनल पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। भगवान महावीर के संदेशों को घर घर पहुंचाने के लिए भगवान महावीर का चित्र व संदेश पुस्तिका वितरित की जा रही हैं। जैन मंदिरों व नगर में बैनर व होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं। महारैली को भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सुरेश जैन ऋतुराज संबोधित करेंगे। महिला जैन मिलन की केंद्रीय महिला संयोजिका स्नेेहलता जैन व महिला मिलन वर्धमान की मंत्री शिखा जैन ने बताया कि महारैली में महिलाएं भी प्रतिभाग करेंगी। इस दौरान अशोक कुमार जैन उर्फ हुक्का बिजनौरी, जैन मिलन बिजनौर के अध्यक्ष मुकुल जैन, नितिन जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें