फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालपुर मान और मखवाड़ा की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
लालपुर मान और मखवाड़ा की टीम बनी विजेता
विज्ञापन

नजीबाबाद। स्पोर्ट्स एकेडमी सौफतपुर की ओर से आयोजित जिलास्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में लालपुर और मखवाड़ा की क्रिकेट टीमों ने अपने मुकाबले जीते।
सौफतपुर में आयोजित जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मखवाड़ा और सौफतपुर-बी टीमों के बीच मुकाबला हुआ। मखवाड़ा टीम के कप्तान सागर सिंह ने टास जीतकर बल्लेबाजी की। छोटू 49 और रोहित के 19 रन के सहयोग से सात विकेट पर 111 रन बनाए। सौफतपुर की ओर से खुशबू ने तीन और अनवर ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौफतपुर-बी टीम मॉंटी और सागर की अच्छी गेंदबाजी के आगे मात्र 63 रन पर सिमट गई। मॉंटी ने चार और सागर ने तीन विकेट लिए। अंपायर आशीष और रवि ने मखवाड़ा टीम के छोटू को मैन ऑफ दा मैच घोषित किया। दूसरे मुकाबले में लालपुर मान ने सौफतपुर-सी को सात विकेट से पराजित कर मुकाबला जीता। टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए सौफतपुर-सी ने कप्तान मोहित के 21 रन और मिथुन के 25 रन के सहयोग से सात विकेट पर 79 रन बनाए। लालपुर मान के मनीष ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लालपुर मान की टीम ने मुकुल के 27 और रवि के 24 रनों की मदद से मात्र तीन विकेट खोकर जीत हासिल की। रवि को मैन ऑफ दा मैच घोषित किया गया। स्पोर्ट्स एकेडमी के कपिल राणा, अरुण, रोहित, कुणाल, यशविंदर, रोहित, संजीव पहलवान, भीम सिंह, राहुल और मॉंटी ने टीम का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें