बिजनौर के नजीबाबाद में जैन महिला मंडल ने संगठन का प्रथम स्थापना दिवस मनाया। महिलाओं ने सर्वधर्म संभाव के साथ समाज सेवा में जुटने का संकल्प दुहराया।
श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में रविवार को जैन महिला मंडल का स्थापना दिवस मनाया गया।
मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने केक काटा। संगठन की प्रधान सुनीता जैन ने महिलाओं को विभिन्न रूपों में समाज की प्रगति, सामाजिक विकास, समस्याओं के निराकरण के प्रति पूर्ण जिम्मेदारी से जुटने का संकल्प दिलाया।
उन्होंने कहा कि महिलाएं शिक्षित और जागरूक होंगी, तो घर-परिवार, समाज और देश हित में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ सकेंगी। कुमकुम जैन , मनीषा जैन, मंजू जैन, वंदना जैन, आशा जैन, स्वाति जैन, संगीता जैन आदि महिलाएं उपस्थित रही।