फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव सेना की जलालाबाद में बैठक आयोजित

विज्ञापन
नजीबाबाद के जलालाबाद में शिवसेना की बैठक में बोलते जिला प्रमुख विपिन कुमार। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
बहू-बेटियों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ खड़ी है शिव सेना
विज्ञापन

नजीबाबाद, जलालाबाद। शिव सेना ही एक मात्र हिंदू हितैषी पार्टी है। बहू-बेटियों पर हो रहे अत्याचार एवं शोषण के खिलाफ शिव सेना आवाज उठाती है। लव जेहाद को जड़ से मिटाने के लिए शिव सैनिक गांव-गांव जाकर हिंदुओं को जगाने का काम करेंगे।
जलालाबाद के मोहल्ला हरिजन बस्ती गौतम नगर में आयोजित शिवसेना की बैठक में जिला प्रमुख विपिन कुमार प्रजापति ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि शिव सेना हमेशा शोषण एवं अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ती आई है। बहू-बेटियों पर हो रहे अत्याचार एवं शोषण के खिलाफ शिव सेना आवाज उठाने में पीछे नहीं हटती है। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून को देशहित में बताते हुए शीघ्र कानून देश की संसद में पारित होने पर जोर दिया। गौ हत्या पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने की बात कही। उन्होंने लव-जेहाद को जड़ से मिटाने के लिए शिव सैनिकों को गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कावेंद्र राज सैनी के संचालन में आयोजित बैठक में कमल, राहुल, बबलू कुमार, लोकेश कुमार, मनोज कुमार, जीवन कुमार, धर्मवीर सिंह, शशि कुमार, गजेंद्र सिंह, नरेश, हरिओम, सपना, अरुणा, संगीता, वर्षा, मीना सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें