फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा चबूतरा बह जाने से प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली

विज्ञापन
बिजनौर नजीबाबाद के गांव सबलगढ़ में गंगा के उफान में बहा गंगा चबूतरा। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
एक दिन पूर्व बना चबूतरा गंगा के उफान में बहा
विज्ञापन

भागूवाला/नजीबाबाद(बिजनौर)। सीएम के गंगा यात्रा कार्यक्रम को लेकर सबलगढ़ क्षेत्र में बनाया गंगा चबूतरा गंगा के उफान में बह गया। इससे अधिकारियों में खलबली मच गई। भागूवाला क्षेत्र के गांव सबलगढ़ के जैनुद्दीन पीर बाबा स्थल निकट प्रशासन की ओर से गंगा चबूतरे का निर्माण कराया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ के 27 जनवरी को गंगा यात्रा के संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने एक दिन पूर्व बुधवार को गंगा नदी क्षेत्र के गंगा चबूतरे का निर्माण कराया। बुधवार की रात अचानक गंगा का जल स्तर बढ़ जाने से गंगा चबूतरा ढह गया। ग्राम प्रधान घसीटा सिंह, ग्राम पंचायत सचिव नीरज शर्मा व ग्रामवासी ने मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें