फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आईटीआई का तृतीय चयन परिणाम घोषित, 25 सितंबर तक लें दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। राजकीय आईटीआई बिजनौर में अगस्त 2026 से शुरू होने वाले प्रशिक्षण सत्र के लिए तृतीय चयन परिणाम घोषित कर दिया गया है। जनपद के समस्त राजकीय एवं निजी आईटीआई संस्थानों में प्रवेश पाने के इच्छुक चयनित विद्यार्थी 25 सितंबर तक दाखिला प्राप्त करें। यह छात्रों के लिए अंतिम अवसर साबित हो सकता है।
विज्ञापन

वर्तमान में जनपद के राजकीय और 22 निजी आईटीआई संस्थानों में कुल 5,272 सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। चयन प्रक्रिया में प्रथम, द्वितीय के बाद तृतीय चरण की मेरिट घोषित हुई। राजकीय आईटीआई बिजनौर के नोडल प्रधानाचार्य मंजुल मयंक ने बताया कि तीसरे चरण के परिणाम में चयनित होने वाले सभी अभ्यर्थी संबंधित आईटीआई संस्थानों में 25 सितंबर तक प्रवेश सुनिश्चित करा लें। नोडल प्रधानाचार्य ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे बिना किसी देरी के जल्द से जल्द अपना प्रवेश कराएं, ताकि उनकी सीट सुरक्षित हो सके। प्रवेश प्रक्रिया या अन्य किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी राजकीय आईटीआई बिजनौर के प्रधान सहायक राकेश शर्मा से उनके आधिकारिक मोबाइल नंबर 9897638638 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें