फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन्य जीवों के लिए जरूरी था मारना

Sat, 22 Oct 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
आदमखोर बाधिन को मारने के बाद उसके शव के पास शेरकोट का सैदबिन आसिफ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कालागढ़ में कार्बेट नेशनल पार्क के बिजरानी इलाके के साथ सटे सीमावर्ती क्षेत्र में आदमखोर बाघिन का अंत करने वाली टीम में शामिल नवाब सैदबिन आसिफ ने कालागढ़ पहुंच कर कहा कि आदमखोर जीव से न केवल लोगों को खतरा है बल्कि वन्य जीव के संतुलन में को भी खतरा है। इसलिए मारा गया।
विज्ञापन

कार्बेट नेशनल पार्क के बिजरानी इलाके में छह अगस्त से एक बाघिन को वन विभाग ने आदमखोर घोषित कर दिया था, जिसे 20 अक्तूबर को वन विभाग व शिकारियों की टीम ने सीमा से लगे गोरखपुर गांव में मार दिया। टीम में शामिल शेरकोट निवासी नवाब सैदबिन आसिफ ने घटनास्थल से शेरकोट आने के दौरान कालागढ़ में बताया कि बाघिन बहुत ही शातिर थी, उसे मारने में 45 दिनों का समय लगा। इस बाघिन को मारने के लिए वन विभाग की ओर से उन्हें परमिट जारी किया गया था। अन्य शिकारियों व वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ वह भी आपरेशन में शामिल थे। बाघ या बाघिन जब आदमखोर हो जाते   हैं तो वह बहुत ही खतरनाक  हो जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें