फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सुबह घने बादल छाए, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। मंगलवार की सुबह घने बादल छाए। इसके बाद तेज बारिश हुई। बारिश होने से मौसम का मिजाज गया। जिले में 12.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग अब मौसम साफ रहने की संभावना जता रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह आसमान काले घने बादल छा गए थे। ऐसे लगा मानों दिन में ही रात हो गई हो। सुबह सात बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई लेकिन बाद में तेज वर्षा होने लगी। कुछ देर के लिए बारिश रुक गई। मगर, 10 बजे फिर से बारिश हुई। बाइकों के पहिए भी थम गए। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, तापमान में गिरावट देखने को मिली। सुबह 11 बजे धूप निकली। लेकिन बारिश होने की वजह से सूर्यदेव का तेज हल्का रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार ने बताया कि अभी मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। बुधवार को तेज धूप निकलने की संभावना है।
फसलों के लिए फायदेमंद है बारिश
इस बारिश का फसलों पर कोई नुकसान नहीं है। गन्ने की फसल के लिए बारिश फायदेमंद रही। हालांकि, तेज हवा के साथ बारिश होने से आम की फसल को नुकसान रहने की संभावना रहती है। इसके अलावा सरसों, गेहूं कटाई के बाद हुई गन्ने बुवाई के लिए बारिश कम फायदेमंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
छह मई- 33.4- 18.6
सात मई- 25.6- 15.4
आठ मई- 30.8- 16.2
नौ मई- 32.2- 20
10 मई- 33- 21.8
11 मई- 33.6- 22.2
12 मई- 31.2- 23.6
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें