फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का संतुष्ट होना जरूरी : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायतकर्ता का संतुष्ट होना जरूरी : एसडीएम
विज्ञापन

धामपुर। विधानसभा चुनाव के बाद शनिवार को तहसील सभाकक्ष में पहली बार संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। लोगों को कार्यक्रम का पता न लगने के कारण केवल 22 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं। अधिकारियों ने इनमें से सात का मौके पर ही निदान कर दिया। एसडीएम ने कहा कि निदान में शिकायतकर्ता का संतुष्ट होना जरूरी है।
एसडीएम विजय वर्धन तोमर ने कार्यक्रम के बाद अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस में जो भी शिकायतें दर्ज हो रही हैं। उनके संदर्भ संतोषजनक नहीं है। शिकायतकर्ता अंसतुष्ट हैं। पिछले दिनों 50 संदर्भों का संज्ञान लिया गया। जिनमें से 35 शिकायतकर्ताओं ने शिकायतों के निस्तारण पर असंतुष्टि जताई है। उन्होंने कहा अधिकारी शिकायतों के निदान के लिए मौके पर जाएंगे तो शिकायतकर्ता के साथ वार्ता कर वीडियो रिकार्डिंग करेंगे। उपस्थिति प्रपत्र पर हस्ताक्षर भी कराएंगे। इस दौरान नहटौर ब्लाक के फुलसंदा और आकू क्षेत्र के 29 लेखपालों में से आठ लेखपाल गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सीओ धामपुर अजय अग्रवाल, सीओ अफजलगढ़ सुनीता दाहिया, पूर्ति निरीक्षक नीरज वर्मा, पीएचसी प्रभारी डा. मनीषराज शर्मा, ईओ सुभाष कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें