नजीबाबाद के गांव छोटा पाईमार में कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता टीम को ट्रॉफी देते मुख्य अतिथि चौ.?
- फोटो : NAZIBABAD
इस्माइलपुर-बी ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता
नजीबाबाद। छोटा पाईमार कबड्डी क्लब द्वारा आयोजित जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में इस्माइलपुर-बी टीम ने बिजनौर स्टेडियम कबड्डी टीम को पराजित किया।
छोटा पाईमार कबड्डी क्लब की ओर से जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता गांव पाईमार में आयोजित की गई। ग्राम प्रधान लोकेंद्र सिंह, रजनीश अहलावत, कामेंद्र सिंह, परम सिंह, डॉ.यतेंद्र सिंह की देखरेख में आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल चांदपुर से आई इस्माइलपुर-बी और बिजनौर स्टेडियम कबड्डी टीम के बीच खेला गया। रेफरी रुचिन और अंकित की देखरेख में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में इस्माइलपुर-बी ने फाइनल 25-14 से जीता।
इससे पूर्व पहले सेमीफाइनल में बिजनौर स्टेडियम क्लब ने पाईमार-ए को और दूसरे मुकाबले में इस्माइलपुर-बी की टीम ने पाईमार-बी को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में जनपद से विभिन्न क्षेत्रों से आईं 16 टीमों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रांतीय अध्यक्ष चौ.दिगंबर सिंह ने विजेता टीम को क्रमश: 5100 रुपए और 2100 रुपए व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। आयोजक मंडल की ओर से फूलसिंह, अनुज कुमार, देवेंद्र, ऋषभ, दीपक, रवि और मोनू ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों का स्वागत किया।