फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले में इशिका को लगा एचपीवी का पहला टीका

विज्ञापन
बिजनौर में मेडिकल कॉलेज में सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका लगवाने वाली इ​शिका को प्रमाण पत्र दे - फोटो : जैन मंदिर पर रोडवेज बस में चढ़ती सवारी। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में एचपीवी टीकाकरण की शुरुआत हो गई है। मेडिकल कॉलेज में छात्रा इशिका को एचपीवी का पहला टीका लगा। साथ ही कार्यक्रम में अन्य छात्राओं को भी टीकाकरण कराने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन


जिले में 44564 किशोरियों को एचपीवी टीकाकरण के लिए चिह्नित किया गया है। टीकाकरण की शुरुआत हो गई है। जन जागरूकता के लिए शुरुआत में मेडिकल कॉलेज में कक्ष नंबर 15 में ही एचपीवी टीकाकरण सेंटर बनाया गया है। टीकाकरण की शुरुआत कक्षा 10 की परीक्षा देने वाली इशिका से की गई। वह यहां अपनी मौसी आरजू के साथ रहती है। जो, एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता हैं। इशिका के पिता नरेश, माता किरण से बात करने के बाद ही उसे टीका लगाया गया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. केपी सिंह ने बताया कि अप्रैल के पहले सप्ताह में ही जिले की सभी सीएचसी के केंद्र पर एचपीवी टीकाकरण लगाया जाएगा। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी जसजीत कौर ने की। उन्होंने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव की जानकारी दी। इस मौके पर सीएमओ डॉ. कौशलेंद्र सिंह, सीएमएस डॉ. बीआर त्यागी, यूनिसेफ डीएमसी गुलजार त्यागी, डॉ. देवेंद्र, मैनेजर रोहित कुमार, निखिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें