फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लौह पुरुष के बताए आदर्शों पर चलने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
लौह पुरुष के बताए आदर्शों पर चलने का आह्वान
विज्ञापन

बिजनौर/किरतपुर। मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सामूहिक एकता प्रदर्शन दौड़ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सामूहिक एकता प्रदर्शन दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या डा. सीमा विश्वास ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वक्ताओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डालकर छात्र-छात्राओं से लौह पुरुष के बताये आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान सामूहिक एकता प्रदर्शन दौड़ विद्यालय से शुरू होकर जिला अस्पताल तक हुई। इसमें कक्षा छह से लेकर आठवीं तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कक्षा 11 वीं और 12 वीं के छात्रों ने प्रभातफेरी में प्रतिभाग किया। वहीं किरतपुर में चौधरी संसार सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, छितावर में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। प्रधानाचार्य तेजपाल सिंह ने पटेल जी के व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डालकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें