रटौल। अमेरिका व इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद दुबई पर भी हमला होने से वहां फंसे दानिश निवासी रटौल रविवार को ओमान के रास्ते दिल्ली पहुंच गए। इससे उनके परिवार वालों ने राहत की सांस ली। देर शाम दानिश अपने घर पहुंच गए।
वहां से लौटने के बाद दानिश ने परिवार वालों को दुबई के हालात के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि ईरान और इस्राइल में चल रही जंग के कारण दुबई के हालात लगातार खराब हो रहे हैं और वहां फंसे लोगों की परेशानियां भी लगातार बढ़ती जा रही हैं। लड़ाई शुरू होने के बाद से भारत वापस लौटने के प्रयास में लगे हुए थे। इसके चलते शनिवार को दुबई से बस में बैठकर ओमान पहुंचे। वहां से फ्लाइट मिलने के बाद रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। इस दौरान उन्होंने परिवार वालों से लगातार संपर्क रखा। दानिश के अलावा पांची समेत अन्य गांवों के 10 से अधिक युवक दुबई समेत अन्य खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं।