फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: फायरिंग में प्रधान के बेटे समेत दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। किशनपुर बराल गांव में शनिवार रात वरुण उर्फ गोलू पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने प्रधान के बेटे रितिक और उसके साथी विजिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपी विजिल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


किशनपुर बराल गांव निवासी रीता ने बताया कि उसके परिवार वाले प्रधान पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, जिसको लेकर प्रधान पक्ष रंजिश रखने लगा है। शनिवार रात उसका बेटा वरुण उर्फ गोलू अपने दोस्त आदित्य के साथ बराल बस स्टैंड से घर का सामान खरीदकर वापस लौट रहा था। गांव के मुख्य चौराहे के पास प्रधान का बेटा रितिक अपने दोस्त विजिल निवासी एलम के साथ बाइक पर आया और उसके बेटे पर तमंचे से गोली चला दी। इसमें वरुण बाल बाल बच गया। फायरिंग करने के बाद दोनों हमलावर भाग गए। इसमें जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विजिल निवासी एलम को बराल बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें