फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकरा सलीम, शनाउर रहमान भी घर पहुंचे, बच्चों को देख सीने से लगा काफी देर तक भावुक हो गए बच्चे और परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
यूक्रेन से इकरा सलीम, शनाउर रहमान भी घर पहुंचे
विज्ञापन

शेरकोट। यूक्रेन व वहां आसपास के अन्य देशों मे रह रहे दो और विद्यार्थी अपने घर लौट आए हैं। विद्यार्थियों को देख परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। वह विद्यार्थियों को देख भावुक हो गए। आंखें भीग गईं, उन्हें सीने से लगाया। छात्रों और उनके परिजनों ने भारत सरकार को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

यूक्रेन मे फंसे विद्यार्थियों में से चार विद्यार्थी दो दिन पहले आ चुके हैं। दो छात्र इकरा सलीम, शनाउर रहमान बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली फ्लाइट से पहुंचे और दोपहर बाद अपने घर आ गए। दोनों विद्यार्थियों के लौटने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। जबकि विद्यार्थियों को देख मां,बाप की आंखें भी नम हो गईं। वापस आए सनाउर रहमान ने बताया कि यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों ने बहुत परेशानी झेली है। अपने घर और घर के सदस्यों को देख वह भावुक होकर रोने लगा। बताया कि जब वह यूक्रेन से रोमानिया बार्डर पहुंचे। तो वहां बहुत भीड़ इकट्ठा थी। बार्डर पार करने के लिए वह पूरी रात सड़कों पर रहे। इस दौरान वहां पर बर्फ भी पड़ रही थी। दोनों के परिजनों ने अल्लाह का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें