फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता और पुलिस के बीच विवाद का पटाक्षेप

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता और पुलिस के बीच विवाद का पटाक्षेप
विज्ञापन

नजीबाबाद। श्री महाकाली सेवादल की ज्योति निकालने के दौरान एक सप्ताह पूर्व एक सिख अधिवक्ता का पुलिस से विवाद हो गया था। सिख समाज के प्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों की वार्ता के बाद विवाद का पटाक्षेप हो गया।
अधिवक्ता सरदार परविंदर सिंह ने श्री महाकाली सेवादल की ज्योति निकालने के दौरान पुलिस प्रशासन पर अभद्रता, मारपीट और दस्तार का अपमान करने का आरोप लगाया था। सिख समाज में घटना को लेकर रोष था। शुक्रवार को एडीएम विनोद गौड़, एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, सीओ प्रवीण कुमार सिंह, थाना प्रभारी संजय शर्मा की उपस्थिति में सिख प्रतिनिधियों से प्रकरण के संबंध में वार्ता की। पुलिस प्रशासन द्वारा घटना पर खेद व्यक्त करने के साथ मामले का पटाक्षेप हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ता में सिख समाज की ओर से गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान नरेंद्र सिंह, बार संघ के अध्यक्ष एसके बबली, भाजपा नेता राजीव अग्रवाल, हरप्रीत सिंह संधू, डॉ.नरेंद्र पाल सिंह, सरदार जसवंत सिंह, सरदार सुरेंद्र सिंह, सरदार बूटा सिंह, बलिहार सिंह, सुरजीत सिंह, जसप्रीत सिंह सहित सिख समाज के अनेक प्रतिनिधि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें