बिजनौर, धामपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता संघ के कार्यकर्ता विभिन्न मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर दिल्ली में होने वाले आंदोलन में शामिल होने के लिए बुधवार को बड़ी संख्या में रवाना हुए हैं।
अध्यक्ष राजू शर्मा ने बताया कि धामपुर से करीब 800 कार्यकर्ता है। 200 कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में रामलीला मैदान में आयोजित आंदोलन में प्रतिभाग किया है। उन्होंने बताया कि एलआईसी एजेंट संयुक्त फोरम की ओर से मांगों को पूरा कराने की मांग की जा रही है। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
अभिकर्ताओं में प्रबंधन ने पॉलिसी धारकों के बोनस में वृद्धि करने, बीमा प्रीमियम से जीएसटी को हटाने, फ्री लुक पीरियड को बढ़ाकर एक साल करने के प्रस्ताव को निरस्त करने, कमीशन स्ट्रक्चर की बहाली करने, सेरेंडर वैल्यू की समीक्षा करने, क्लाॅ बैक क्लाॅस को खत्म करने, न्यूनतम बीमा राशि एक लाख करने, प्रवेश की आयु 55 वर्ष करने , बीमा सुगम को खत्म करने, सीएलआईए के सभी मौद्रिक लाभों को बढ़ाने की मांगें शामिल हैं।
आंदोलन में तरुण शर्मा, सुशील गुप्ता, डॉक्टर रिशिपाल, रविंद्र कुमार, जोगिंदर सिंह, सुनील कुमार, अशोक कुमार, तेजपाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, थम्मन सिंह, राजेंद्र सिंह चौहान, पवन कुमार शर्मा, वीर सिंह, महिपाल सिंह आदि शामिल रहे।
19जेएनडी13-नरवाना में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण के समापन पर मौजूद महिलाएं। स्रोत विभाग