फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गोसंरक्षण पर ध्यान देने और जनशिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में चार महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित हुईं। इन बैठकों में गोसंरक्षण, जनशिकायतों के निस्तारण, विभागीय प्रदर्शन और आगामी निर्वाचन प्रक्रिया पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

इसमें गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों की उचित देखभाल हेतु समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने गो संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने चारागाह भूमि को प्राथमिकता से अतिक्रमण मुक्त कराने और हरे चारे का मानचित्रण करने के निर्देश दिए। गौशालाओं में जलभराव की समस्या का निस्तारण प्राथमिकता से करने को कहा गया। गोवंशों को समय पर भूसा, स्वच्छ पेयजल और नियमित स्वास्थ्य जांच उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। बीमार और घायल गौवंशों का तत्काल उपचार सुनिश्चित करने को कहा गया। आईजीआरएस की समीक्षा में जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर बल दिया गया। जिलाधिकारी ने खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों का स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड समीक्षा
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर ''सी'' एवं ''डी'' श्रेणी प्राप्त विभागों की प्रगति की समीक्षा हुई। जिलाधिकारी ने खराब प्रदर्शन के कारणों की जानकारी ली। उन्होंने इन विभागों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। आगामी समीक्षा तक श्रेणी में उल्लेखनीय सुधार सुनिश्चित करने को कहा गया।
विज्ञापन


राजनीतिक दलों के साथ बैठक
आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने हेतु राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। जिलाधिकारी ने निर्वाचन संबंधी समस्त सूचनाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की संख्या को तार्किक बनाने हेतु सुझाव आमंत्रित किए गए। राजनीतिक दलों से मतदान स्थल परिवर्तन हेतु प्रत्यावेदन प्रस्तुत करने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें