धामपुर। पुलिस क्षेत्र अधिकारी अभय कुमार पांडे ने बताया कि 20 नवंबर को क्षेत्र के गांव भटियाना में 24 वर्षीय शिवम की मौत के मामले में पुलिस जल्द घटना का खुलासा करेगी।
आरोपियों को पुलिस की ओर सेे इंगित कर लिया गया है। 26 मार्च को घटना का खुलासा करने का प्रयास होगा। गौरतलब है कि थाना क्षेत्र के गांव भटियाना खुशहालपुर में 20 नवंबर की रात को गांव के 21 वर्षीय शिवम पुत्र नरेंद्र का शव गांव के गली में रक्त रंजित अवस्था में मिला था। उसके सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से वार कर किया था, जिससे शिवम की मौके पर मौत हो गई थी। सूचना पर रात में ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा दिया था। इस मामले में मृतक शिवम की मां शीला देवी ने गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस की ओर से इस मामले में गहराई से तहकीकात की जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों को इंगित कर लिया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। बता दें कि शिवम अपने माता-पिता की इकलौता पुत्र था। वह अपने चचेरे भाई की शादी में भाग लेने के लिए जम्मू कश्मीर से आया था। वह जम्मू कश्मीर में प्राइवेट नौकरी करता था। घटना से मृतक शिवम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।