फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ दिन में निर्माण पूरा करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सौ दिन में निर्माण पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने जिले के तीन सौ से अधिक शौचालय व पंचायतघर का किया लोकार्पण और शिलान्यास
बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम के तहत जिले की तीन सौ से अधिक सामुदायिक शौचालय व पंचायतघर का डिजिटल लोकार्पण तथा शिलान्यास किया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जो शिलान्यास आज हो रहे हैं उनका निर्माण 100 दिन में पूरा हो जाए।
जिले में 1128 ग्राम पंचायत हैं। जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय के अनुसार 984 ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए स्थल का चयन हो गया है। 234 पंचायत में स्थल नहीं मिला है। 146 शौचालय का निर्माण पूरा हो गया है, जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री ने किया है।
विज्ञापन

772 पंचायत में पहले से ही पंचायतघर हैं। 357 पंचायत में पंचायतघर बनने हैं। मुख्यमंत्री ने 169 पंचायतघर का शिलान्यास किया है। पंचायत घर में आठ कमरे होंगे। मुख्यमंत्री के लोकार्पण कार्यक्रम को एनआईसी में नहटौर विधायक ओम कुमार, सदर विधायक सुची मौसम चौधरी, डीएम रमाकांत पांडेय, सीडीओ केपी सिंह, डीपीआरओ सतीश कुमार आदि ने देखा।
विज्ञापन

दिव्यागों व बच्चों को मिलेगी सुविधा
बिजनौर। दिव्यांगों व बच्चों के अलग शौचालय होगा। महिला-पुरुषों के अलग यूरिनल, मूत्रालय तथा स्नानगृह रहेंगे। पानी की सुविधा होगी। शौचालय की साफ सफाई को केयर टेकर होगा। इसका भुगतान पंचायत करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें