पत्रकार वार्ता करते राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान (दाएं से प्रथम)।
- फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने कहा कि लोगों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए जनसूचना आयोग द्वारा जनपद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आयोग के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत हुआ है।
नजीबाबाद के आजाद नगर में सपा नेता फुरकान खां के आवास पर पहुंचे राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान का स्वागत किया गया। हाफिज उस्मान ने कहा कि सोमवार (आज) से तीन दिनों तक जनपद बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली में जनसूचना संबंधी शिविर आयोजित किए जाएंगे। ताकि जनपद स्तर पर ही सूचना का अधिकार के अंतर्गत जनता को जानकारी और न्याय मिल सके।
उन्होंने आरटीआई संबंधी मामलों का शिविरों में त्वरित निस्तारण किए जाने का दावा किया।
राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने बताया कि 24 अप्रैल को अपराह्न 3:30 बजे डीएम व एसपी सहित आला अधिकारियों के साथ बैठक बिजनौर में आयोजित होगी।
इस दौरान राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान का स्वागत करने वालों में नफीस अहमद, मुजम्मिल शहजाद, जाहिद मकरानी, रियाज अहमद, मकबूल रिजवी, खुर्शीद अहमद, फिरोज, जाइम हैदर, इमरान खान, रिहान मकरानी, हाफिज मुश्ताक शामिल रहे।