फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशरूम की खेती से 250 की लागत में 1500 कमा सकते हैं किसान- शकुंतला गौतम

विज्ञापन
विज्ञापन
मशरूम की खेती के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन

जलीलपुर/चांदपुर। ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित रबी कृषि निवेश मेला व गोष्ठी में वैज्ञानिक कृषि केंद्र नगीना की शकुंतला गौतम ने किसानों को मशरूम की खेती करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसान मशरूम की खेती से 250 रुपये की लागत लगाने के बाद 1500 रुपये कमा सकते हैं। विधायक कमलेश सैनी ने भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
ब्लॉक जलीलपुर पर कृषि विभाग के संयोजन में उप संभागीय कृषि प्रचार अधिकारी मनोज रावत की अध्यक्षता में आयोजित रबी कृषि निवेश मेला व गोष्ठी में अपर जिला कृषि अधिकारी हरज्ञान सिंह ने किसानों को भूमि उपचार के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिला बिजनौर में खेतों में दीमक होना आम बात है। दीमक फसल की जड़ को नुकसान पहुंचाती है। बुवाई से पहले किसान दीमक मारने की जैविक दवा का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शकुंतला गौतम ने कहा कि मशरूम की खेती करने की विधि बताते हुए किसानों को लागत व उत्पादन की विस्तार से जानकारी दी। मशरूम की खेती बंद स्थान पर ही की जा सकती है। छोटे स्तर पर किसान 250 रुपये की लागत से 1500 रुपये कमा सकते हैं। इस मौके पर विधायक कमलेश सैनी ने किसानों की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। गोष्ठी में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुनेंद्र कुमार, उद्यान निरीक्षक त्रिभुवन कुमार, एडीओ देवराज सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विनीत लांबा, किसान खानचंद पाल, रामफल सिंह, इंद्रराज सिंह, अर्जुन सिंह, परम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें