फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जनसुनवाई में लापरवाही पर निलंबित किए गए निरीक्षक राहुल कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
-डीजीपी की समीक्षा के बाद हल्दौर थाना प्रभारी पर गिरी गाज
विज्ञापन


बिजनौर। थाना चांदपुर में तैनाती के दौरान जनसुनवाई में लापरवाही बरतने पर निरीक्षक राहुल कुमार को निलंबित कर दिया गया है। राहुल कुमार थाना हल्दौर के प्रभारी थे।
मंगलवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी राजीव कृष्ण ने वर्चुअल तरीके से आइजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों की समीक्षा की थी। जिसमें अगस्त और सितंबर महीने में आइजीआरएस पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायतों के निस्तारण को लेकर समीक्षा की गई। प्रदेश के अन्य जिलों के साथ-साथ बिजनौर में सिर्फ थाना चांदपुर ही शिकायतों के निस्तारण में फिसड्डी साबित हुआ। अगस्त और सितंबर माह में थाना चांदपुर के प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार हुआ करते थे। लापरवाही को देखते हुए एसपी केके बिश्नोई ने राहुल कुमार को थाना चांदपुर से हटाकर हल्दौर भेज दिया था। मगर निरीक्षक राहुल कुमार की थाना चांदपुर में बरती गई लापरवाही ने हल्दौर तक पीछा नहीं छोड़ा। जिले के महत्वपूर्ण समझे जाने वाले थाना चांदपुर को छोड़ने के बाद अब हल्दौर में आकर राहुल कुमार को निलंबन का झेलना पड़ा। चर्चा है कि हल्दौर में भी शिकायतों के निस्तारण में पिछड़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि अगस्त और सितंबर माह की समीक्षा में लापरवाही उजागर होने पर निरीक्षक राहुल कुमार को निलंबित किया गया है। राहुल कुमार ने थाना चांदपुर में तैनाती के दौरान शिकायतों का निस्तारण में लापरवाही बरती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें