फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण

विज्ञापन
धामपुर कन्या इंटर कालेज में प्रशिक्षण पा रहे शिक्षकों को निर्देशित करते बीईओ योगेशपाल। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण
विज्ञापन

धामपुर। कन्या इंटर कालेज में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों की समग्र उन्नति के लिए निष्ठा शीर्षक पर शिक्षामित्रों, शिक्षकों और अनुदेशकों की ट्रेनिंग चल रही है। बुधवार के ट्रेनिंग के तीसरे दिन अल्हैपुर ब्लाक क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी योगेश पाल ने औचक निरीक्षण कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया। प्रशिक्षकों को निर्देशित किया कि वह प्रशिक्षण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। ट्रेनिंग लेने वाले शिक्षकों की उपस्थिति पूरी रहनी चाहिए। बीईओ को निरीक्षण में कोई खामी नहीं मिली।
विज्ञापन

राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश की ओर से शिक्षकों की उन्नति के लिए राष्ट्रीय पहल पर निष्ठा शीर्षक पर पहले बैच में 150 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बुधवार को प्रशिक्षण के तीसरे दिन बीईओ ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों में हड़कंप मच रहा। बीईओ ने कहा प्रशिक्षण के सुपर विजन की जिम्मेदारी सरकार और विभाग की ओर से उन्हें दी गई है। इसलिए प्रशिक्षण मानक अनुरूप होना चाहिए। प्रशिक्षण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। कालेज के तीन कक्षों में 50-50 के बैच में 150 शिक्षक ट्रेनिंग पाते मिले। बीईओ का कहना है कि प्रशिक्षण में किसी प्रकार की खामी नहीं मिली। प्रशिक्षकों को मेहनत के साथ शिक्षकों को ट्रेनिंग देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें